जौनपुर पुलिस द्वारा चार वारंटी को किया गया गिरफ्तार।
जनपदीय पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित वारांटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 04 वारांटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसका थानावार विवरण निम्नवत है।
1.थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा दो वारंटी को किया गिरफ्तार।
अवधेश शर्मा पुत्र बेचूलाल शर्मा निवासी औंका थाना बक्शा जौनपुर सम्बन्धित मु0न0-5268/08 धारा-323/336/504/506 भादवि व 2. राजपति यादव पुत्र राममूरत यादव ग्राम कटका नवाबाद थाना बक्सा जौनपुर सम्बन्धित मु0न0-34/23 धारा-323/504 भादवि को घर से गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायलय भेजा गया।
2.थाना मड़ियाहूं पुलिस टीम द्वारा दो वारंटी को किया गिरफ्तार।
वारंटी अभियुक्त पिकू पुत्र दयाशंकर दूबे निवासी सोईथा बदऊ थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर संबंधित मु0नं0-112/23 धारा-323/504 भा0द0वि0 को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
3.थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा वारंटी को किया गिरफ्तार।
अ0सं0-0230/2019 धारा 363/366/376 भा0द0वि0 व ¾ पाक्सो एक्ट थाना खुटहन जौनपुर से सम्बन्धित अभियुक्त/ वारण्टी राजकमल उर्फ शेरे पुत्र स्व0 बाबूराम निवासी ग्राम अंगुली थाना खुटहन जनपद जौनपुर को घर ग्राम अंगुली थाना खुटहन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी/अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया।

Comments
Post a Comment