पहली बारिश में नगर पंचायत के नाली सफाई की पोल खोल दी ।
पहली बारिश में नगर पंचायत के नाली सफाई की पोल खोल दी ।
जल निकासी व्यवस्था में खर्च किए गए लाखों रुपए व्यवस्था सही न होने से बन रही है परेशानी का कारण।
जौनपुर।
जौनपुर जिले के नगर पंचायत मडियाहू में बुधवार की दोपहर से रिमझिम बारिश से नगर के अधिकांश मोहल्लों में जलभराव होने से लोग दिनभर परेशान रहे। बारिश का पानी लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों में घुस गया। जिससे कई लोगों का तो भारी नुकसान हुआ है। रिमझिम बारिश ने नगर पंचायत की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। आपको बताते चले कि लाखों रुपए की लागत से नगर में नाले की सफाई की गई है लेकिन नियमित साफ सफाई नहीं होने के कारण बारिश से नालियों का सारा गंदा पानी सड़क पर आ गया। जिससे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वही नगर के अधिकांश वार्डों में नाले व नाली तालाब में तब्दील हो गई सड़कों व गलियों में सिर्फ अपनी ही अपनी नजर आ रही थी। सफाई ठीक से न होने से कई घरों में नाली का गंदा पानी घुस गया। जिससे वार्ड वासियों ने सभासदो व नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना नगर के अधिशासी अधिकारी संजय सिंह गौड़ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर नाली की सफाई बरसात से पहले सही से कर दी गई होती जिसके लिए अलग-अलग ठेकेदारों को लाखों रुपए दिए गए हैं लेकिन कमीशन खोरी वह भ्रष्टाचार की वजह से लाखों रुपए नाले में बह गए। अगर ऐसा नहीं होता तो नाली व नाले का गंदा पानी घरों व दुकानों में नहीं आता। आपको बता दें की रिमझिम बारिश से नगर के कई वार्डों में अधिकांश नालियां बजबजाने लगी व सड़कों पर कीचड़युक्त गंदगी पसर गई। कही कही तो नदी के रूप में नाले का पानी सड़कों पर बहने लगा इस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोग नगर पंचायत को कोसने लगे है नियमित सफाई नहीं होने के कारण नालियां कचरों से भरी रहती है। इस कारण बारिश का पानी निकलने की बजाए जगह-जगह जमा हो गया। जिससे यहां रह रहे कई घरों व दुकानों में पानी घुस गया। जिसके कारण लोगो को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। नगर पंचायत वासियों का कहना है कि कई बार स्थानीय वार्ड सभासद से लेकर नगर पंचायत के अध्यक्ष को समस्या के समाधान को लेकर मौखिक रूप से कई बार ध्यान आकृष्ट कराया। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जो चर्चा का विषय बना हुआ है नगर में करोड़ों रुपए विकास कार्यों के रूप में आया है जिसे सिर्फ और सिर्फ सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है कहीं-कहीं तो कार्य करने का रजिस्टर्ड ठेकेदार को दे दिया जाता। लेकिन कार्य ठेकेदार किसी और ठेकेदार को दे देते हैं, तथा बाकी पैसा कमीशन के रूप में चला जाता है यह नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानी लोगों का यह आरोप है कि नगर पंचायत का सारा कार्य नगर पंचायत अध्यक्ष पति ही संभालते हैं उनके न रहने पर उनके जेठ संभालते हैं और कहीं-कहीं तो कार्य इन लोगों द्वारा भी कराया जाता है, ऐसी चर्चा नगर में जोरों पर है। स्थानीय लोगों की माने तो जिस जिस जगह भी कार्य हो रहा है कभी भी मौके पर न ही जेई नजर आए और न ही अधिशासी अधिकारी कार्य का अवलोकन करने आते हैं। जब इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मडियाहू चंदन सिंह गौड से बात करके उनका पक्ष जानने की कोशिश किया गया तो इस बारे में अवगत कराया गया तो उन्होंने कहा ठीक है इस तरीके का जवाब देना यह दर्शाता है कि नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अपने कर्तव्यों उदासीन रवैया अपनाते है।



Comments
Post a Comment