तहसील परिसर में चल रहे अवैध दुकानों के खिलाफ होगी कार्यवाही।
तहसील परिसर में चल रहे अवैध दुकानों के खिलाफ होगी कार्यवाही।
जौनपुर (मड़ियाहूं) स्थानीय तहसील परिसर में चल रहे अवैध दुकानों का मामला प्रकाश में आया है। तहसील परिसर में अवैध रूप से चल रहे ऑनलाइन व स्टांप वेंडरों की दुकानों के मामले में तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी से पूछने पर तहसीलदार नाजिर अविनाश कुमार ने बताया कि आईजीआरएस पर पड़े शिकायती प्रार्थना पत्र के उपरांत किए गए जांच में पाया गया कि कुछ ऑनलाइन दुकाने तथा स्टॉप वेंडर द्वारा ऑनलाइन दुकानें चलाई जा रही है जो कि अवैध पाया गया है जल्द ही नोटिस जारी कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण में जब तहसीलदार से उनके सीयूजी नंबर पर फोन कल उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा।
संवाददाता
रवि कुमार केशरी
क्राइम रिपोर्टर
Comments
Post a Comment