तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन का हो रहा व्यवसायिक उपयोग।

 तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन का हो रहा व्यवसायिक उपयोग।



जौनपुर (मड़ियाहूं) स्थानीय तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है ।जो मानक के विरुद्ध है। निर्देश के मुताबिकअधिवक्ता भवन में वकालत व्यवसाय से हटकर कोई काम नहीं किया जा सकता ।लेकिन मड़ियाहूं तहसील स्थित अधिवक्ता भवन में व्यवसायिक टाइपराइटिंग, स्टांप बिक्री ,फोटोस्टेट ,ऑनलाइन जैसे अनेक काम किए जा रहे हैं ,जो विधि विरुद्ध है। सूत्रों की माने तो बिना कनेक्शन के ही बिजली का उपयोग किया जा रहा है। इस संबंध में नगर के एक व्यवसाई द्वारा आईजीआरएस पर शिकायत भी दर्ज कराई गई। जिसमें लाइनमैन द्वारा तहसील में कोई भी अवैध कनेक्शन संचालित होना नहीं दिखाया गया ।शिकायतकर्ता द्वारा पुनः आपत्ति दर्ज कराई गई ।जिस के संबंध में एसडीओ विद्युत एसके गुप्ता ने बताया कि जेई को जांच के लिए नियुक्त किया गया है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। तथा दोषी पाए जाने पर बिना कनेक्शन विद्युत उपयोग कर अवैध चल रहे दुकानों के ऊपर कार्यवाही भी की जाएगी। 


संवाददाता 

रवि कुमार केशरी 

क्राइम रिपोर्टर

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।