कई बार शिकायत व गाजीपुर के हादसे के बाद भी शिक्षा विभाग से लेकर बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों कुंभकर्णी निद्रा में लीन।
जान जोखिम में डालकर हाईटेंशन लाइन के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे , कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।
कई बार शिकायत व गाजीपुर के हादसे के बाद भी शिक्षा विभाग से लेकर बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों कुंभकर्णी निद्रा में लीन।
जौनपुर जिले के मडियाहू तहसील क्षेत्र के चोरारी प्राथमिक विद्यालय के परिसर में 11000 का हाई टेंशन जर्जर तार जाने से किसी दिन हो सकता है बड़ा हादसा क्या गाजीपुर के हादसे के बाद नहीं जागा जौनपुर का बिजली विभाग।
जौनपुर जिले के मडियाहू तहसील क्षेत्र के चोरारी प्राथमिक विद्यालय के परिसर में से 11000 का हाई टेंशन जजर तार जाने से किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, बिजली विभाग से लेकर जिम्मेदार अधिकारी से कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनवायी न होने से परेशान है विद्यालय के शिक्षक और छात्र।
क्या कहते हैं प्राइमरी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह
जर्जर पोल पिछले 11 सालों से लगातार विद्यालय के परिसर में से जा रहा है और कई बार शिकायत भी किया गया लेकिन शिक्षा विभाग से लेकर बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की नींद नहीं टूटी है विद्यालय के परिसर से जर्जर 11000 का हाई टेंशन तार जाने से किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन बिजली विभाग से लेकर मडियाहू एसडीएम समेत आला अधिकारियों को भी कई शिकायत की गई लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है, विद्यालय में आ रहे नौनिहाल मासूम छात्र भी परेशान है क्योंकि विद्यालय के में परिसर से 11000 का जर्जर हाई टेंशन का तार जा रहा है।
क्या कहते हैं बिजली विभाग की जिम्मेदार अधिकारी
नेवढ़िया फीडर के एसडीओ अजीजुल हसन अंसारी ने बताया कि इस मामले की जानकारी हमें नहीं है मामला आपके द्वारा प्रकाश में आया है इस मामले को लेकर जांच कराई जाएगी अगर जर्जर पोल और तार होगा तो उसे विद्यालय के परिसर से बाहर कर दिया जाएगा।





Comments
Post a Comment