एंटी करप्शन की टीम ने अकाउंटेंट को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
एंटी करप्शन की टीम ने अकाउंटेंट को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
जौनपुर।
नगर पालिका परिषद जनपद मुख्यालय पर आज शुक्रवार को फिर भ्रष्टाचार और घुसखोरी के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने छापामारी किया और एकाउंटेंट टीएन सिंह सहित उसके सहयोगी बाबू शनी बाल्मीकि को एक लाख 65 हजार रुपए का घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। एकाउंटेंट की गिरफ्तारी के बाद नगर पालिका परिषद कार्यालय में हड़कंप मचा, ठेकेदार के भुगतान के लिए एकाउंटेंट टीएन सिंह ने रमेश ठेकेदार से घूस मांगा था। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम वाराणसी से किया, टीम आज जौनपुर आयी और पूरी योजना तैयार कर घूस की राशि 1 लाख 65 हजार रुपए एकाउंटेंट टीएन सिंह की दिलवाया घुस लेते ही छापा मारकर रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया और एकाउंटेंट को लेकर सीधे कोतवाली गयी वहां पर विधिक कार्यवाई करते हुए घूसखोर टीएन सिंह को लेकर वाराणसी ले जाने की तैयारी में जुटी गई है। टीएन सिंह ने घूस की राशि शनी से गिनवा रहा था, इसलिए वह भी टीम के हत्थे चढ़ा अब सलाखो के पीछे जाएगा। एंटी करप्शन टीम के छापामारी के दौरान नगर पालिका परिषद कार्यालय में हड़कंप मच गया।
क्या कहते हैं एंटी करप्शन वाराणसी यूनिट के प्रभारी नीरज सिंह
वाराणसी यूनिट को शिकायत प्राप्त होने के बाद एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाया 165000 लेते हुए नगर पालिका परिषद के अकाउंटेंट TN सिंह वह एक सहयोगी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया, विधि कार्रवाई की जा रही है।




Comments
Post a Comment