अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी।
अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
जौनपुर।
जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज बाजार के प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क के किनारे अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुच कर लोगो से जानकारी किया तो पता चला कि यह अज्ञात व्यक्ति विगत हप्ते पूर्व से इसी क्षेत्र में घूम घूम कर भीख मांग कर खाता पिता था।
परंतु इसकी अचानक मौत हो गई पुलिस ने बाजारवासियों के सहयोग से शिनाख्त करने की कोशिश की परंतु पहचान नही हो सकी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजकर अग्रिम कार्यवाही करने में जुटी रही।




Comments
Post a Comment