योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल विधायक ने गिनाई उपलब्धिया।

योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल विधायक ने गिनाई उपलब्धिया।



जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवा सुरक्षा सुशासन की नीति के तहत गुरुवार को मडियाहूं ब्लॉक मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधायक मडियाहू डॉक्टर आरके पटेल ने सरकार की 8 साल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के दृढ़ संकल्प, पारदर्शी प्रशासन के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रदेश से गुंडे माफियाओं को खत्म कर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। कहा कि पहले प्रदेश में व्यापारी व बेटियां सुरक्षित नहीं थे, लेकिन अब उनकी सुरक्षा की पूरी गारंटी है। बताया कि पिछले 8 वर्ष में जौनपुर में ग्रामीण क्षेत्र में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन पाइपलाइन से गैस देने की शुरुआत करने जा रही है। इसमें 450 करोड़ का निवेश केराकत विधानसभा से इसकी शुरुआत की गई है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज, डेढ़ हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण, दो नए आईटीआई कॉलेज का निर्माण, 598 आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना, पाली में स्टेडियम का निर्माण सहित अनेक योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया। इसके पूर्व उन्होंने स्वयं सहायता समूह व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया सामूहिक विवाह में फर्जी वाले को लेकर बताया कि सामूहिक विवाह में लगभग 5 जोड़े फर्जी तरीके से पाए गए हैं उन पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाएगी वहीं पर विकासखंड मरियाहू में ग्राम प्रधान द्वारा अधिकारियों द्वारा लगातार कमीशन की मांग करने से क्षुब्ध होकर कुतुबपुर ग्राम प्रधान द्वारा ब्लॉक मुख्यालय के सामने कार्य योजना को जलाने के संबंध में विधायक ने बताया कि ऐसे कर्मचारी और अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही होगी मामला अभी तक हमारे संज्ञान में नहीं था।कार्यक्रम को भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू , जयेस सिंह ,रवि शंकर दुबे ,सत्य प्रकाश मिश्रा , राजकृष्ण शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी मडियाहू कुणाल गौरव, तहसीलदार नितिन कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी राकेश मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।