शौर्य जागरण रथ यात्रा का विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा प्रखंड रामपुर में भव्य स्वागत किया गया।
शौर्य जागरण रथ यात्रा का विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा प्रखंड रामपुर में भव्य स्वागत किया गया
जौनपुर।
जौनपुर जिले के मडियाहू तहसील अंतर्गत रामपुर नगर पंचायत मे शौर्य जागरण रथ यात्रा का विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा प्रखंड रामपुर में भव्य स्वागत भाजपा महामंत्री रमेश दुबे के कार्यालय पर किया गया। इसके साथ-साथ सबको जलपान का भी व्यवस्था किया गया। प्रांत मंत्री सत्या जी का माल्यार्पण करके स्वागत भी किया गया ।जिसमें विनोद जायसवाल जिला उपाध्यक्ष विश्वहिंदू परिषद, अजय मिश्रा गौरक्षा सह प्रमुख, योगेश त्रिपाठी सेवा प्रमुख, आशुतोष दुबे (सनी) सत्संग प्रमुख, संतोष मिश्रा जिला धर्म प्रचार टोली, कृपा शंकर पांडे अध्यक्ष, राहुल दुबे प्रखंड मंत्री प्रचार प्रमुख, मोहित शुक्ला संयोजक बजरंग दल , दीपक तिवारी सहसंयोजक, अभिषेक दुबे, मनोज मिश्रा, महेंद्र जायसवाल और हिंदू विश्व हिंदू परिषद के समस्त कार्यकर्ता और जनमानस रहे।

Comments
Post a Comment