पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमणकारियो का कब्जा बरकरार, प्रशासन मौन

पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अतिक्रमणकारियो का कब्जा बरकरार, प्रशासन मौन




जौनपुर। 

मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के सेउर गांव के पास जौनपुर मिर्जापुर मुख्य नेशनल हाईवे संख्या 135 ए के किनारे पी डब्ल्यूडी के सड़क खाते की जमीन पर सरोज बस्ती के दर्जनों लोग आनन फानन में अवैध कब्जा कर उसपर मड़हा छप्पर रखकर कब्जेदारी बरकरार किया है जब इसकी सूचना तहसील प्रशासन को हुई तो नायब तहसीलदार पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुच कर अवैध कब्जेदारी व अतिक्रमण को खाली कराकर लोगो को भगा दिया था और शख्त हिदायत भी दिया था कि यह सड़क खाते कि जमीन है इसपर कोई अतिक्रमण व कब्जा नही करेगा।

कच्चा अतिक्रमण खाली करवाते हुए प्रशासन

परंतु चंद दिनों के बाद पुनः दर्जनों की संख्या में सरोज बस्ती के उमाशंकर व धनीशंकर पुत्रगण तुलसी सरोज, संदीप पुत्र धनीशंकर सरोज, भारतलाल पुत्र नन्हेलाल सरोज व पन्नालाल सरोज पुत्र मोती सरोज, पप्पू सोनकर पुत्र गोकुल आदि लोग कतार बद्ध तरीके से सड़क खाते की जमीन पर मड़हा छप्पर रख कर अवैध कब्जा कर लिए है इसके खिलाफ सरोज बस्ती के ही मेवालाल सरोज पुत्र हरीलाल सरोज ने तहसील दिवस से लेकर मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ व जिलाधिकारी जौनपुर को शिकायती पत्र देकर सड़क खाते की जमीन पर किये गए अवैध अतिक्रमण व कब्जेदारी को तत्काल खाली कराकर इन सभी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग किया है परंतु अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध तहसील प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी मौन क्यो है यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।जब इस संबंध में तहसीलदार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे मालुम नही है यदि वे लोग ऐसा कर रहे है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सड़क खाते की जमीन को मुक्त कराया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।