जौनपुर में कार की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की दर्दनाक मौत।

जौनपुर में कार की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की दर्दनाक मौत।

जौनपुर।


जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार को फोरलेन पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से साइकिल सवार एक मजदूर की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।


थाना बक्शा क्षेत्र के ग्राम सुजियामउ निवासी अनिल कुमार (32) रोज की भांति साइकिल से उसरा बाजार में ढलाई के लिए जा रहा था। वह जैसे ही फोरलेन पर मिरशादपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आधार कार्ड से उसकी पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी। अनिल के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अनिल के पिता शोभनाथ, पत्नी माधुरी, भाई सुनील का रो-रो कर बुरा हाल है। अनिल का बेटा आदर्श कक्षा दो का छात्र है। थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।