पट्टे की जमीन को लेकर हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार।

पट्टे की जमीन को लेकर हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार।


जौनपुर।



जिले के बरसठी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह हुए दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में पीड़िता ने 11 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसमें बरसठी पुलिस ने पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


पलटूपुर गांव में ग्राम समाज की पट्टे की जमीन को लेकर मृतक दशरथ यादव उर्फ मुन्ना व केशनाथ यादव में विवाद चल रहा था। जिसका फैसला न्यायलय ने दशरथ यादव के पक्ष में सुनाया था। राजस्व टीम ने आकर दशरथ यादव को उस जमीन पर कब्जा भी दिल दिया। जो केशनाथ यादव को खटक रहा था जिस पर केशनाथ यादव ने अपनी दबंगई दिखाते हुए उस मडहे को बुधवार की शाम उठा कर फेंक दिया। दशरथ उस जमीन पर दीवार बनाने के लिए ईंट गिरवा चुके थे । वह जमीन दशरथ के घर से थोड़ी दूर थी जो की केशनाथ का घर बिलकुल पास में है जब मडहें को फेंक जाने की सूचना मृतक दशरथ यादव और उनके परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे जहां पहले से ही घात लगाए बैठे कैशनाथ यादव और उनके परिवार सहित कुछ मनबढ़ लाठी डंडे से लैश थे वह दशरथ और उनके सगे भाई सुभाष यादव और परिवार के सदस्यों पर दर्जनों की संख्या में टूट पड़े और प्राण घातक हमला कर दिए जिसमे दशरथ और उनके भाई सुभाष जो की घर के मुखिया थे उन्हे गंभीर चोट आई दबंग मारपीट कर मौके से फरार हो गए इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां दशरथ और सुभाष और उनके बेटे को रेफर कर दिया गया जिला स्पताल में दशरथ और उनके भाई सुभाष की मौत हो गई वही उनके बेटे की भी हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेन्टर भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों ने नामजद ग्यारह लोगो के खिलाफ तहरीर दिया है। जिसमें पुलिस ने पांच लोगो को अलाकात्ल 4 डंडे व 2 सरिया के साथ दीनानाथ पुत्र केशनाथ यादव, जय कुमार यादव,मनोज यादव,प्रभावती यादव पत्नी केशनाथ यादव, ज्योति देवी पत्नी शोभ नाथ को जेल भेज दिया है।


Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।