रिश्वत लेते रंगेहाथ चौकी प्रभारी सहयोगी सिपाही के साथ गिरफ्तार।


रिश्वत लेते रंगेहाथ चौकी प्रभारी सहयोगी सिपाही के साथ गिरफ्तार।


जमीनी विवाद मामले में पीड़ित से मांगे थे बीस हजार रुपये। 


जौनपुर

एंटी करप्शन टीम ने बीस हजार रुपये रिश्वत लेते समय धनियांमऊ चौकी प्रभारी और आरक्षी सिपाही को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।बताते चले कि बक्शा थाना क्षेत्र के सरायहरखू गाँव निवासी पीड़ित ‌जयशंकर पुत्र स्वर्गी गंगा प्रसाद द्वारा थाना एंटी करप्शन वाराणसी में शिकायती पत्र दिया था,कि वह अपनी भूमिधरी जमीन में मकान बनवा रहे थे उनके पड़ोसी बिरेन्दर मकान निर्माण कार्य को रोक दिए। शिकायतकर्ता द्वारा राजस्व विभाग में अपील कर भूमि की पैमाइश करवाने की मांग किया। जहां उच्च अधिकारी के आदेश के अनुपालना में बदलापुर तहसीलदार राकेश कुमार द्वारा राजस्व विभाग टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पैमाइश करवाई गई। 


फिर शिकायत कर्ता जयशंकर यादव द्वारा अपने मकान काठ निर्माण कार्य शुरू करवाए वही विपक्षी द्वारा निर्माण कार्य को जबरन रोका जा रहा था। पीडि़त  न्याय के लिए धनियामऊ चौकी प्रभारी के पास गया तो उन्होंने मौके पर जाने और निर्माण कार्य कराने के लिए 20 हजार रूपये की मांग किए।पीड़ित द्वारा जिसकी शिकायत एंटी करप्शन थाना वाराणसी में किया। जहां गुरूवार को वाराणसी एंटी करप्शन टीम ने धनियांमऊ चौकी प्रभारी झिल्लू राम निवासी जनपद चंदौली और दूसरा आरक्षी सिपाही सूर्य प्रकाश निवासी जनपद बलिया को शिकायत कर्ता से बीस हजार रुपये रिश्वत लेते समय धनियांमऊ चौकी के बरामदे से गिरफ्तार कर लिया।और दोनों को बदलापुर कोतवाली लाकर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद चौकी प्रभारी और आरक्षी सिपाही को अपने साथ ले वाराणसी ले गए। वही गिरफ्तार करने वाली टीम में एंटी करप्शन निरीक्षक राकेश बहादुर सिंह,नीरज कुमार सिंह,अजीत कुमार सिंह तथा शैलेश कुमार,विशाल उपाध्याय,चंदन उपाध्याय,सूरज गुप्ता, मुकेश पाण्डेय,पुनीत कुमार सिंह, मुकेश कुमार यादव,विनोद कुमार यादव,बिनय कुमार यादव रहे।


Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।