सचिन हत्याकांड: एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सचिन हत्याकांड: एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। 

फाइल फोटो सचिन सिंह

मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मड़ियाहूं पुलिस टीम मुंबई पहुंची। 

मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सेल्हुआपार निवासी सचिन सिंह पुत्र प्रेम बहादुर सिंह की बीते 22 जुलाई की देर शाम को सब्जी लेने मोकलपुर बाजार आए हुए थे की घर वापस जाते समय छतौली गांव के नहर पुलिया के पास बदमाशों ने लाठी डंडा व लोहे की रॉड से बर्बरता पूर्वके पिटाई कर दिया था जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिस के संबंध में मडियाहू कोतवाली में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा चार लोगों के खिलाफ पंजीकृत हुआ तभी से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में दिन-रात लगी रही जिसमें आज सोमवार को बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक अभियुक्त योगेश यादव पुत्र राम लाल यादव निवासी ग्राम कुत्तुपुर थाना मडियाहू को प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे व उपनिरीक्षक कश्यप कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ उसके घर पर दबिश डाला वह घर के बाहर बैठा था और पुलिस टीम को देखकर भागने लगा पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया तथा विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। तथा इसका मुख्य आरोपी विकास यादव पुत्र रामदास यादव जोकि फरार होकर मुंबई पहुंच गया था कि पुलिस सर्विलांस के जरिए उसकी तलाश कर रही थी कि जब उसका मुम्बई पहुचने का लोकेशन मिला तो क्षेत्रीय मुम्बई पुलिस को सूचना दी गई जिसपर मुम्बई पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर मड़ियाहूं पुलिस को सूचना दिया जिसे लेने के लिए मड़ियाहूं पुलिस मुंबई पहुंच चुकी है।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।