एडीएम, एसडीएम, सीओ सिटी, प्रोविजनल अधिकारी ने स्वाट टीम गठित कर तुड़वाया जज सिंह अन्ना का अनशन।
जौनपुर। एडीएम जौनपुर, एसडीएम, सीओ सिटी, प्रोविजनल अधिकारी ने स्वाट टीम गठित कर व शीघ्र अति शीघ्र अपहरण मामले को उजागर करने का आश्वासन देकर जज सिंह अन्ना का तुड़वाया आमरण अनशन आज 5वें दिन तुड़वाया। कई टीवी चैनलों व भारी जनता के बीच जिलाधिकारी के कहने पर आए यह बड़े-बड़े अधिकारी आज दिन भर कचहरी परिसर में अन्ना के पास मौजूद रहे और हलचल का केंद्र बना रहे। घबराई पुलिस, घबराए अधिकारी बार-बार अन्ना के पास आते रहे और स्वाट टीम गठित करके शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश करने का एडीएम ने कहा और कहा कि जनता स्वतंत्र है जनता की अपेक्षाओं पर हम लोग खरे उतरेंगे और हमारी पूरी कोशिश होगी सर्विलांस टीम, एसओजी टीम पूरी काम कर रही है पुलिस काम कर रही है और स्वाट टीम का अब गठन हो गया है और शीघ्र ही हम मामले को हल करेंगे और रविंद्र नाथ पाठक को उनके परिजनों को सौंपेंगे। आज 26 नवंबर को अनशन के पांचवें दिन अन्ना की हालत बहुत ही चिंताजनक और खराब हो गई थी, आज रात में चिकित्सा विभाग जौनपुर की टीम आती और जबरदस्ती फोर्स के साथ अन्ना को उठाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती करती जिस का आदेश चिकित्सा विभाग ने अपर जिलाधिकारी से करा दिया था, इसलिए अन्ना ने जिलाधिकारी के कहने पर आए समस्त अधिकारियों की बात मान ली और अपना अनशन तोड़ दिया और अन्ना ने चेतावनी दिया कि हमारी समस्या 5 दिन के अंदर हल नहीं की जाती है तो मैं फिर आमरण अनशन करने आऊंगा। एडीएम जौनपुर ने अन्ना को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया और थानाध्यक्ष बरसठी को फटकार लगाया।

Comments
Post a Comment