जिलाधिकारी जौनपुर मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता मे थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

 


जौनपुर। मडियाहूं कोतवाली परिसर मे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा मौके पर मौजूद फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने ने सभी पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया है कि प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा थाना का निरीक्षण भी किया गया। भवन के निरीक्षण के दौरान थाना भवन परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी। प्रभारी निरीक्षक को साफ-सफाई की और ध्यान दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैरको के निरीक्षण में यह पाया गया कि पुरानी बैरको की मरम्मत की आवश्यकता है, जिसे सही करा लिया जाय।

मालखाने का निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मालखाना का रख-रखाव सही है। प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि महत्वपूर्ण माल मुकदमाती को आवश्यकतानुसार नष्ट होने से बचाने के लिए जनपद स्तर के मालखाने में रखवाने की व्यवस्था करवाये साथ ही साथ लावारिस एवं अन्य मालों के सम्बन्ध में सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त कर त्वरित निस्तारण की कार्यवाही की जाय

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, तामिला रजिस्टर, थाना समाधान दिवस रजिस्टर, सम्पूर्ण समाधान दिवस रजिस्टर का अवलोकन किया गया और प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाय और थाने पर आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार किया जाये। प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि टाप टेन अपराधियों के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही करें।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मडियाहू अशोक कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह सहित सम्बन्धित थाने के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।