संविधान दिवस के अवसर पर समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी।




जिलाधिकारी जौनपुर मनीष कुमार वर्मा ने संविधान दिवस के अवसर पर समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को दिलाई शपथ


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली मड़ियाहूं में उपस्थित थाना समाधान दिवस के अवसर पर समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी।

जिलाधिकारी ने संविधान दिवस के अवसर पर बताया कि 26 नवंबर 1949 को समिति के द्वारा संविधान लिखकर पूर्ण करने पर देश की संविधान सभा द्वारा संविधान को विधिवत रूप से स्वीकार किया गया था। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को इस संविधान को देश में लागू किया गया था। इसी के फलस्वरूप 26 नवम्बर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार ही निष्पक्षता, ईमानदारी से अपने पदीय दायित्व का निर्वहन करें।

इसी क्रम में  राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षवर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर एवं विकास भवन सभागार में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव, उपायुक्त मनरेगा भूपेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने व जनपद के समस्त कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्षों द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर शपथ दिलायी गयी। 

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।