छात्रों को यातायात नियमो से कराया अवगत ,यातायात के प्रति किया जागरूक।
छात्रों को यातायात नियमो से कराया अवगत ,यातायात के प्रति किया जागरूक।
जौनपुर। करंजाकला विकास क्षेत्र के द सनराइज पब्लिक स्कूल भकुरा में शनिवार को पुलिस यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग की टीम ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी।
जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह का स्वागत द सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह ने माल्यार्पण करके किया। छात्रों को जागरूक करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा ही जीवन की रक्षा है जल्दी से भली देरी ही सही लेकिन हम सबको यातायात के नियमों का पालन करते हुए चलना चाहिए और आप सभी लोगों को यातायात के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए। यातायात के नियम आप सभी के जीवन की रक्षा व सुरक्षा प्रदान करता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर एसपी उपाध्याय ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में बताते हुए कहा कि हम सबको हेलमेट का इस्तेमाल नियमित रूप से करना चाहिए हेलमेट हम सबका जीवन रक्षक है। यात्रा के दौरान इसका उपयोग बहुत ही जरूरी है। यातायात निरीक्षक जेडी शुक्ला ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए यातायात के नियमों के पालन तथा नियमों को तोड़ने पर कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस यातायात माह का उद्देश्य सभी लोगों को यातायात नियमों से जागरूक करना, इस अवसर पर पुलिस विभाग रजिस्टार संतोष कुमार सिंह, गोरखनाथ पटेल, सरायख्वाजा थाना अध्यक्ष घनश्याम शुक्ला, देवेंद्र पांडे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment