साप्ताहिक बंदी रही पूरी तरह असफल श्रम विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा सामान्य व्यापारियो तथा प्रतिष्ठित व्यापारियों को लेकर किया गया भेदभाव l

 साप्ताहिक बंदी रही पूरी तरह असफल श्रम विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा सामान्य व्यापारियो  तथा प्रतिष्ठित व्यापारियों को लेकर किया गया भेदभाव l



श्रम विभाग के इंस्पेक्टर ने एक खास दुकान पर बैठकर चाय पानी नाश्ता के साथ जमकर ठंडा का लुफ्त उठाया


इस कार्यप्रणाली को लेकर व्यापारियों में भड़का आक्रोश


जौनपुर (मड़ियाहूं) स्थानीय नगर में साप्ताहिक बंदी की घोषणा बृहस्पतिवार को की गई है इस दिन नगर की समस्त प्रतिष्ठाने  बंद रहने का प्रावधान है और श्रम विभाग की उदासीनता के चलते यह बंदी असफल रहती थी कोई भी श्रम विभाग का अधिकारी साप्ताहिक बंदी के दिन विगत वर्षों से मडियाहू नगर में दिखाई नहीं पड़ता था जिससे साप्ताहिक बंदी पूर्ण रूप से फ्लॉप चल रही थी इसकी शिकायत लोगों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से किया तो उन्होंने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए श्रम विभाग इंस्पेक्टर रीना को मडियाहू की साप्ताहिक बंदी को सफल बनाने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपा श्रम विभाग इंस्पेक्टर पिछले सप्ताह मडियाहू नगर में प्रवेश कर लोगों को बंदी की चेतावनी देते हुए आगाह किया कि आने वाले बृहस्पतिवार से नगर की कोई भी प्रतिष्ठान नहीं खुलेगी इसका अनुपालन जो दुकानदार नहीं करेगा उसके खिलाफ चालान काटा जाएगा परन्तु दूसरे सप्ताह गुरुवार को श्रम विभाग इंस्पेक्टर मडियाहू में आकर बंदी का ढिढोरा पीटा परंतु एक तरफ एक खास दुकान पर जाकर चाय पानी नाश्ता के साथ ठंडे का लुफ्त उठाते हुए व्यापारियों के घाव पर नमक छिड़कने का काम किया है।इस वारदात को देखकर नगर के व्यापारी काफी आक्रोशित हो गए लोगों का कहना है कि एक तरफ श्रम विभाग साप्ताहिक बंदी का ढिढोरा पीट रही है और दूसरी तरफ स्वयं एक दुकान को खुलवा कर उसमें बैठ कर नाश्ता करने का लुफ्त उठा रही है इस दोहरे कारनामे से सभी व्यापारी खफा हैं लोगों ने जिलाधिकारी जौनपुर मनीष कुमार वर्मा का ध्यान इस तरफ आकृष्ट करते हुए कहा है कि साप्ताहिक बंदी में श्रम विभाग इंस्पेक्टर द्वारा भेदभाव किया जा रहा है इस पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए और साप्ताहिक बंदी के दिन समस्त प्रतिष्ठानों को बिना भेदभाव को बंद कराया जाए ।


संवाददाता

 रवि कुमार केशरी

 क्राइम रिपोर्टर



Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।