Posts

नगर पंचायत की उदासीनता का भेंट चढ रहे हैं दलित बस्ती के लोग।

Image
बस्ती को लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का डर सता रहा है, जिम्मेदार कौन? फोटो दलित बस्ती के पास लगा गंदगी का अम्बार नगर पंचायत की उदासीनता का भेंट चढ रहे हैं दलित बस्ती के लोग। जौनपुर। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक ने स्वच्छता को लेकर कई बार आह्वान किया, लेकिन उसका असर नगर में कहीं भी नहीं दिख रहा है। नगर पंचायत की हालात तो सबसे अधिक खराब है। अधिकारी अपने दूसरे ही कार्यो में व्यस्त हैं और इसी के चलते लोग गंदगी व बदबू से मिरदहा निवासी दलित बस्ती के लोग परेशान हैं। मुख्य रोड से लेकर नगर की गलियों में पसरी गंदगी नगर पंचायत में सफाई काम देखने वाले अधिकारियों की पोल खोल रही है। कुछ दिन पहले स्वच्छता अभियान के बाद अधिकारियों से लेकर नेताओं में फोटो खींचवाने की होड़ सी मच गई थी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व कर्मचारी हाथ में झाड़ू लेकर सफाई करते नजर आए फोटो भी खूब वायरल हुई।लगा था कि इसी बहाने सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। हालांकि ऐसा हो नहीं सका। चंद दिन बाद ही सभी ने अभियान को भुला दिया। जहां सफाई करते हुए फोटो खींचवाई, वहीं आज गंदगी के ढेर लगे हैं। लेकिन उससे भी बुरी हालत नगर पंचायत ...

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की नगर पंचायत द्वारा उड़ाई जा रही खिल्लिया, साफ सफाई व्यवस्था रही नदारत।

Image
बंजारा बाबा देवालय मुख्य मार्ग पर लग रहा कूड़े का अम्बार। 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक पूरे देश में चलाए जा रहा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की नगर पंचायत द्वारा उड़ाई जा रही खिल्लिया, साफ सफाई व्यवस्था रही नदारत। जौनपुर। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक स्वच्छता को लेकर 14 जनवरी से 22 जनवरी राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी देवालयों व पूरे भारत में स्वच्छता पखवाडा अभियान का आह्वान किया, लेकिन उसका असर नगर पंचायत मड़ियाहूं में कुछ जगहों पर दिखा तो कुछ जगहों पर नगर पंचायत की उदासीनता भी दिख रही है। नगर पंचायत टाउन एरिया कटरा बंजारा बाबा देवालय मुख्य मार्ग की हालात तो सबसे अधिक खराब है। अधिकारी अपने दूसरे ही कार्यो में व्यस्त हैं , नगर में कुछ जगह किए सफाई कार्यों का फोटो वॉयरल कर वाहा वाही लूट कर अपनी पीठ थपथपा रहे है और इसी के चलते लोग गंदगी व बदबू से परेशान हैं। आपको बता दें कि यह मुख्य मार्ग बंजारा बाबा देवालय की है जहां गलियों में पसरी गंदगी नगर पंचायत में सफाई काम देखने वाले अधिकारियों की पोल खोल रही है। जब इस संबंध में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार से बात करनी...

नगर में रह रहे हर गरीबों की सेवा करना हमारा प्रथम कर्तब्य

Image
चेयरमैन ज्योति कृष्णा जायसवाल नें गरीब असहायों को बाटे कम्बल ।    नगर में रह रहे हर गरीबों की सेवा करना हमारा प्रथम कर्तब्य-- ज्योती कृष्णा जायसवाल। जौनपुर ।   चेयरमैन ज्योति कृष्णा जायसवाल नें कार्यालय नगर पंचायत केराकत में अपने साथ चेयरमैन प्रतिनिधि एवं यूवा नेता कृष्णा जायसवाल 'गोलू' के संग बढ़ते ठंड को देखते हुए गरीब व असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरण का कार्य किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल गोलू नें कहा कि ठंड में नगर के सभी जरूरत मन्द व्यक्तियों को कम्बल वितरण किया जायेगा। आज मोहल्ला नरहन प्रथम और नालापार प्रथम वार्ड के लोगो को कम्बल वितरण किया गया। कम्बल पाते ही गरीब बुजुर्गो ने चेयरमैन को आशीर्वाद दिया और कम्बल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।  चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल 'गोलू' ने कहा की आज पहला दिन कम्बल वितरण का है बारी बारी सभी वार्डो के लोगों को कम्बल वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर सभासद सरिता,मंजू देवी,फिरोज खाँन व सभासद प्रतिनिधि बल्लू, रिंकू आदि लोग उपस्थित रहें ।

केराकत तहसील में अपर आयुक्त द्वारा किया गया निरीक्षण

Image
केराकत तहसील में अपर आयुक्त द्वारा किया गया निरीक्षण जौनपुर। केराकत तहसील में  जांच कर रहे अपर आयुक्त वाराणसी संदीप कुमार गुप्ता ने  चौंकिया निवासीयो को श्रेणी 6 के अंतर्गत धरौनी आबादी दर्ज कर 11 लोगों को प्रमाण पत्र वितरण किये तथा 13गरीबो लोगों को कंबल वितरण कर प्रोत्साहित किए इस मौके पर उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट एसडीएम पवन कुमार सिंह  तहसीलदार मूसा राम एवं नायब तहसीलदार कस्बा राजस्व निरीक्षक सुरेश चंद्र यादव  दिलीप अग्रहरि स्टेनो पंकज यादव तहसीलदार अजीत कुमार पेशकार नाजीर फते बहादुर  यादव  विभूति नारायण सिंह सुनील कुमार प्रजापति एवं तमाम कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे अपर आयुक्त वाराणसी द्वारा  सभी फाइलों  का सघनता पूर्वक जाँच  कर सभी अधिकारी व कर्मचारियों  को कार्य प्रणाली से संतुष्ट हुए न्यायिक फाइलों का निस्तारण शीघ्र करें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं पाई गई।

गोपीपुर स्थित मृतक डॉक्टर के आवास पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व विधायक डॉ रागिनी सोनकर

Image
गोपीपुर स्थित मृतक डॉक्टर के आवास पर पहुंचे समाजवादी   पार्टी के जिलाध्यक्ष व विधायक डॉ रागिनी सोनकर   जौनपुर ।  समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या के नेतृत्व में जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहे पर अपनी निजी चिकित्सालय चला रहे डॉक्टर तिलकधारी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या कर दी थी            शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या एवं विधायक डॉ रागिनी सोनकर,पूर्व विधायक श्रद्धा यादव  सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ मडियाहू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा गोपीपुर में स्थित आवास पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी लियाl  सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि डॉक्टर भगवान का रूप होता है लेकिन आज भाजपा सरकार मे देश और प्रदेश अराजकता का शिकार हैं कानून व्यवस्था ध्वस्त है कानून व्यवस्था पर जीरों टॉलरेंस का दावा जीरो साबित हो चुका है ।  जिस तरह बुधवार की रात डॉक्टर तिलकधारी पटेल की अपराधियों ने अस्पताल में घुसकर हत्या किया यह बहुत दुखद है उससे भी ज्यादा दुख इस बात की है की है की अभी अपराधी पकड़े नहीं गये इस घटना की पूरी जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश या...

एक बाबू का हाथ काले धन के चक्कर मे लाल हो गया, घूस लेना पड़ा भारी।

Image
एक बाबू का हाथ काले धन के चक्कर मे लाल हो गया, घूस लेना पड़ा भारी। जौनपुर।  नगर पालिका परिषद के एक बाबू का हाथ काले धन के चक्कर मे लाल हो गया । अतिरिक्त धन कमाने के चक्कर में  वह जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया । कर्मचारी की गिरफ्तारी से नगर पालिका प्रशासन में हड़कम्प मच गया है।  नगर कोतवाली क्षेत्र के ओलन्दगंज मोहल्ले के निवासी आशुतोष अस्थाना की पत्नी रीना अस्थाना का मछलीशहर पड़ाव पर करीब एक विस्सा जमीन है , इसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है , कोर्ट से स्टे भी है। कोर्ट में पत्रावली समिट करने के लिए नगर पालिका का लिपिक व न्यायालय पैरोकार संतोष राव 50 हजार रुपये रिश्वत मंगा था, मजबूर होकर आशुतोष ने दो किस्तो में 40 हजार रुपये दे चुके थे इसके बाद भी उसने पत्रावली कोर्ट में समिट नही किया तथा 10 हजार रुपये और मांग रहा था ।  पीड़ित ने बताया कि इससे आजीज आकर मैने बीते गुरुवार को एन्टी करप्शन वाराणसी से सम्पर्क किया । टीम ने 24 घंटे के भीतर मेरे सहयोग से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए लिपिक को दीवानी कचेहरी के पास अम्बेडकर तिराहे से गिरफ्तार करके लाइन बाजार ...

सभासदो ने की नववर्ष पर अनोखी पहल की शुरुआत, किया पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन

Image
सभासदो ने की नववर्ष पर अनोखी पहल की शुरुआत, किया पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन। जौनपुर। जौनपुर जिले के मडियाहू नगर के मां कमला देवी प्राकृतिक चिकित्सालय के प्रांगण में नगर पंचायत मडियाहू के सभासदगढ़ ने नव वर्ष के प्रथम दिन पत्रकारों को किया सम्मानित। बता दे सोमवार के सुबह मां कमला देवी प्राकृतिक चिकित्सालय दिलावरपुर प्रांगण में एक गोष्ठी के दौरान मडियाहू नगर पंचायत के सभासदगढ़ ने एक जुटहोकर पत्रकारों को अंग वस्त्रम पेन डायरी देकर किया सम्मानित इस दौरान अपने विचार रखते हुए सभासदो ने कहा कि कलम के सिपाही देश के चौथे स्तंभ हैं समाज के बहुत बड़े करधर हैं तथा गरीब मजलूम की आवाज होते हैं उनकी कलम में बहुत ताकत होती है जो सच्चाई को उजागर करते हैं जिससे असहाय को न्याय मिलता है ऐसे पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए एक मंच हम सभासदों द्वारा बनाया गया और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए पत्रकार जेडी सिंह, राजेश पांडे, बृजराज, चौरसिया, हिमांशु विश्वकर्मा ,गंगेश निगम, रवि केशरी, राहुल गुप्ता, मुकेश मोदनवाल, अभिषेक पटेल, कपिल देव सिंह, शमीम अहमद ,शादाब अंसारी, म...