Posts

ट़ीपल इंजन की सरकार से ही हो पाएगा विकास ---प्रभारी मंत्री

Image
ट़ीपल इंजन की सरकार से ही हो पाएगा विकास ---प्रभारी मंत्री जौनपुर । नगर पंचायत मछलीशहर चुनाव के दृष्टिगत स्थानीय एक पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और प्रदेश सरकार के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा ट्रिपल इंजन कि सरकार लाने से ही संपूर्ण विकास संभव हो पाएगा।  उन्होंने कहा कि आपका प्रत्याशी आपको सरकार से सीधे जोड़ने की क्षमता रखता है बशर्ते कि आप उसे चुनाव में विजई बनाकर मोदी और योगी जी को एहसान चुकाने के लिए विवश कर दें। कहा कि आज प्रदेश में एक जिम्मेदार और जवाबदेह सरकार है। मोदी जी के भयमुक्त प्रशासन की कड़ी का ही नतीजा है आज अपराधी खुद से आगे बढ़कर सरेंडर कर रहे हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन को क्षेत्रीय सांसद बीपी सरोज , जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, मेहिलाल गौतम ,अनुराग सिन्हा अर्चना शुक्ला ने भी संबोधित किया ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष रामविलास पाल ने और संचालन जिला प्रभारी राजेश सिंह ने किया  इस मौके पर प्रमुख उपस्थित लोगों में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल ...

अनियंत्रित कार की चपेट मे आने से बाइक सवार की मौत

Image
अनियंत्रित कार की चपेट  मे आने से बाइक सवार की मौत। कार भी हुई क्षतिग्रस्त पुलिस ने बाइक सवार के  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जौनपुर।  रविवार की दोपहर खेतासराय जौनपुर मार्ग पर बादशाही बाज़ार मे   बाइक सवार द्वारा अचानक बाइक मोड़ देने से वोह दो कारों की चपेट मे आ गया । मौक़े पर पहुंची पुलिस  घायल बाइक सवार को पी एच सी सोंधी ले गई जहा उसे  चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । जानकारी के अनुसार लालमन बिंद 40 पुत्र हरिशंकर बिंद निवासी चक्सा गयास मनेछा बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था । खेतासराय जौनपुर मार्ग पर बादशाही बाजार मे अचानक लालमन ने जब अपने गांव के मोड़ पर जब बाइक टर्न किया तो सामने से आ रही एक बलेनों कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बालेनो कार से टकरा गई और बाइक सवार लाल मन दोनो कार के बीच में आ गए । लालमन को सिर मे गम्भीर चोट आई ।  उन्होने हेलमेट भी नही पहना था । पी एच सी सोंधी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने लालमन को मृत घोषित कर दिया । घटना की ख़बर पाकर लालमन की पत्नी पुष्पा  तथा पुत्री श्वेता , एकता तथा पुत्र मनीष , अनीश  का रो रो कर बुरा हाल है । लालमन घर पर रहकर खेत...

तालाब में वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप l

Image
तालाब में वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप l जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में स्थित एक तालाब मैं रविवार एक 70 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। सरायख्वाजा गांव में स्थित तालाब में रविवार सुबह करीब 9 बजे कुछ लोगों ने एक महिला के शव को तैरते हुए देखा, और इसकी जानकारी स्थानी पुलिस को दी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला पूछताछ के बाद महिला की पहचान सरायख्वाजा गांव के निवासी जवाहर लाल की पत्नी दुर्गावती 70 वर्ष के रूप में हुई है। सराय ख्वाजा पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नामांकन स्थल का किया निरीक्षण

Image
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नामांकन स्थल का किया निरीक्षण  l  जौनपुर ।  नगर निकाय चुनाव के संबंध में स्थानीय तहसील परिसर में बने नामांकन स्थल का जायजा लेने आज शनिवार को जिलाधिकारी जौनपुर अनुज कुमार झा तथा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।  जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में सभी पुलिस के जवानों को लगाए गए हैं, और बूथ स्थल तैयार है। निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों  लगाया गया है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी लाल बहादुर, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह,अधिशासी अधिकारी डॉ संजय कुमार, नायब तहसीलदार संतोष सिंह सहित नामांकन कार्य में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

कर्ज दारों से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Image
कर्ज दारों से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दी जौनपुर।  चंदवक पुराने गोमती पुल से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की उसके पास से बरामद सुसाइड नोट में लिखा था कि कर्ज दारों से तंग आकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं सुनील गुप्ता पुत्र लालजी 28 वर्ष अपने ननिहाल में रहकर बाजार में ही किराने की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था तड़के सुबह गोमती पुल पर टहलने गए लोगों ने देखा कि युवक फांसी पर  पुल की रेलिंग से झूल रहा है। जिसकी सूचना पुलिस को दी मोके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके पास से सुसाइड नोट बरामद किया जिसमें लिखा था कि कर्ज़ दारो  से तंग आकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं जिसकी सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया पत्नी दो बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है प्रचार प्रसार के लिए संपर्क करें 90440 73109 7398170018