कर्ज दारों से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दी
कर्ज दारों से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दी
जौनपुर। चंदवक पुराने गोमती पुल से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की उसके पास से बरामद सुसाइड नोट में लिखा था कि कर्ज दारों से तंग आकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं
सुनील गुप्ता पुत्र लालजी 28 वर्ष अपने ननिहाल में रहकर बाजार में ही किराने की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था तड़के सुबह गोमती पुल पर टहलने गए लोगों ने देखा कि युवक फांसी पर पुल की रेलिंग से झूल रहा है। जिसकी सूचना पुलिस को दी मोके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके पास से सुसाइड नोट बरामद किया जिसमें लिखा था कि कर्ज़ दारो से तंग आकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं जिसकी सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया पत्नी दो बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है










Comments
Post a Comment