अनियंत्रित कार की चपेट मे आने से बाइक सवार की मौत

अनियंत्रित कार की चपेट  मे आने से बाइक सवार की मौत।



कार भी हुई क्षतिग्रस्त पुलिस ने बाइक सवार के  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा



जौनपुर।  रविवार की दोपहर खेतासराय जौनपुर मार्ग पर बादशाही बाज़ार मे   बाइक सवार द्वारा अचानक बाइक मोड़ देने से वोह दो कारों की चपेट मे आ गया । मौक़े पर पहुंची पुलिस  घायल बाइक सवार को पी एच सी सोंधी ले गई जहा उसे  चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।


जानकारी के अनुसार लालमन बिंद 40 पुत्र हरिशंकर बिंद निवासी चक्सा गयास मनेछा बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था । खेतासराय जौनपुर मार्ग पर बादशाही बाजार मे अचानक लालमन ने जब अपने गांव के मोड़ पर जब बाइक टर्न किया तो सामने से आ रही एक बलेनों कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बालेनो कार से टकरा गई और बाइक सवार लाल मन दोनो कार के बीच में आ गए । लालमन को सिर मे गम्भीर चोट आई । 


उन्होने हेलमेट भी नही पहना था । पी एच सी सोंधी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने लालमन को मृत घोषित कर दिया । घटना की ख़बर पाकर लालमन की पत्नी पुष्पा  तथा पुत्री श्वेता , एकता तथा पुत्र मनीष , अनीश  का रो रो कर बुरा हाल है । लालमन घर पर रहकर खेती बाड़ी करते थे।


थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की कार की चपेट मे आने से बाइक सवार की दुर्घटना में मौत की सुचना मिली है । मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है । दुर्घटना की छानबीन की जा रही है उसके बाद आवश्यक कारवाई की जाएगी ।








Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।