Posts

साप्ताहिक बंदी रही पूरी तरह असफल श्रम विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा सामान्य व्यापारियो तथा प्रतिष्ठित व्यापारियों को लेकर किया गया भेदभाव l

Image
  साप्ताहिक बंदी रही पूरी तरह असफल श्रम विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा सामान्य व्यापारियो  तथा प्रतिष्ठित व्यापारियों को लेकर किया गया भेदभाव l श्रम विभाग के इंस्पेक्टर ने एक खास दुकान पर बैठकर चाय पानी नाश्ता के साथ जमकर ठंडा का लुफ्त उठाया इस कार्यप्रणाली को लेकर व्यापारियों में भड़का आक्रोश जौनपुर (मड़ियाहूं) स्थानीय नगर में साप्ताहिक बंदी की घोषणा बृहस्पतिवार को की गई है इस दिन नगर की समस्त प्रतिष्ठाने  बंद रहने का प्रावधान है और श्रम विभाग की उदासीनता के चलते यह बंदी असफल रहती थी कोई भी श्रम विभाग का अधिकारी साप्ताहिक बंदी के दिन विगत वर्षों से मडियाहू नगर में दिखाई नहीं पड़ता था जिससे साप्ताहिक बंदी पूर्ण रूप से फ्लॉप चल रही थी इसकी शिकायत लोगों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से किया तो उन्होंने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए श्रम विभाग इंस्पेक्टर रीना को मडियाहू की साप्ताहिक बंदी को सफल बनाने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपा श्रम विभाग इंस्पेक्टर पिछले सप्ताह मडियाहू नगर में प्रवेश कर लोगों को बंदी की चेतावनी देते हुए आगाह किया कि आने वाले बृहस्पतिवार से नगर की कोई भी ...

भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ आर के पटेल के अस्थाई आवास पर बसपा कार्यकर्ताओं ने पैसे के लेन देन का आरोप लगाते हुए किया हड़कंप।

Image
  भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ आर के पटेल के  अस्थाई आवास पर बसपा कार्यकर्ताओं ने पैसे के लेन देन का आरोप लगाते हुए किया हड़कंप।  जौनपुर के मड़ियाहूं विधानसभा से बड़ी खबर आ रही है मड़ियाहूँ नगर स्थित वैष्णवी मैरिज हाल में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ आर के पटेल के अस्थाई आवास पर बसपा पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पैसे का लेन देन तथा अन्य आरोप लगाते हुए हमला बोलकर प्रत्याशी डॉक्टर आर के पटेल से धक्का-मुक्की किया जिसके कारण डॉक्टर आरके पटेल को मामूली चोटें आई हैं और उनकी मोबाइल टूट गया।  सूचना पर मड़ियाहूं एसडीएम अर्चना ओझा क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय, कोतवाल अशेषनाथ सिंह मौके पर पहुंच गए और बसपा कार्यकर्ताओं के बताए अनुसार जांच भी किया लेकिन आवास पर कुछ भी नहीं मिला।  पुलिस और बीएसपी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई पुलिस के आला अधिकारी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया वही कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया पुलिस ने अपने बचाव में हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया।  संवाददाता  रवि कुमार केशरी  क्राइम रिपोर्टर

तहसील परिसर में अवैध लगभग 40 दुकानों का काटा गया कनेक्शन l

Image
  तहसील परिसर में  अवैध लगभग 40 दुकानों का काटा गया कनेक्शन l जौनपुर (मड़ियाहूं) स्थानीय तहसील परिसर में अधिवक्ता भवन से लेकर तहसील परिसर तक लगभग 40 से अधिक दुकानों में गए अवैध कनेक्शन को विद्युत विभाग द्वारा काटते हुए 400000 रुपए का नोटिस जारी किया गया यह कार्यवाही विद्युत विभाग द्वारा किया गया l              अवैध कनेक्शन के मामले में विद्युत विभाग की ओर से नोटिस तहसीलदार कार्यालय के नाम से भेजा गया नोटिस मिलते ही कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी हुए हैरान तहसीलदार के नाजिर अवनीश कुमार ने बताया कि चाल 400000 से अधिक का नोटिस विद्युत विभाग की ओर से मिला है उन्होंने बताया कि परिसर में अवैध रूप से चल रहे ऑनलाइन स्टांप वेंडरों व दुकानदारों से जुर्माना धनराशि की वसूली की जाएगी संवाददाता  रवि कुमार केशरी  क्राइम रिपोर्टर

भाजपा काशी प्रांत के संगठन मंत्री द्वारा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान।

Image
  भाजपा काशी प्रांत के संगठन मंत्री द्वारा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान। जौनपुर (मड़ियाहूं) विधानसभा 370 में जनसंपर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री आशीष सिंह बघेल ने एडवोकेट गोपाल चंद केशरी के आवास पर पत्रकार वार्ता की जिसमें उन्होंने दावा किया कि 10 मार्च को भारतीय जनता पार्टी दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनाने जा रही है आइए सुनते हैं चित्र मंत्री ने क्या कहा काशी प्रांत के संगठन मंत्री भाजपा आशीष सिंह बघेल द्वारा दिनांक 23 फरवरी 2022 को विधानसभा 370 में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ आर के पटेल के पक्ष में किया जनसंपर्क । बता दे की आशीष सिंह बघेल काशी प्रांत के संगठन मंत्री भारतीय जनता पार्टी है जो इस समय पार्टी के कार्यों को लेकर और भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर आरके पटेल तथा अन्य प्रत्याशियों के पक्ष में गांव गांव जाकर जनता के बीच भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए 5 वर्षों के बीच विकास कार्यों को बताते हुए लोगों से यह अपील कर रहे हैं कि पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनावे ताकि गुंडाराज माफिया राज को समाप्त किया जा...

तहसील परिसर में चल रहे अवैध दुकानों के खिलाफ होगी कार्यवाही।

Image
  तहसील परिसर में चल रहे अवैध दुकानों के खिलाफ होगी कार्यवाही। जौनपुर (मड़ियाहूं) स्थानीय तहसील परिसर में चल रहे अवैध दुकानों का मामला प्रकाश में आया है। तहसील परिसर में अवैध रूप से चल रहे ऑनलाइन व स्टांप वेंडरों की दुकानों के मामले में तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी से पूछने पर तहसीलदार नाजिर अविनाश कुमार ने बताया कि आईजीआरएस पर पड़े शिकायती प्रार्थना पत्र के उपरांत किए गए जांच में पाया गया कि कुछ ऑनलाइन दुकाने तथा स्टॉप वेंडर द्वारा ऑनलाइन दुकानें चलाई जा रही है जो कि अवैध पाया गया है जल्द ही नोटिस जारी कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण में जब तहसीलदार से उनके सीयूजी नंबर पर फोन कल उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा। संवाददाता  रवि कुमार केशरी  क्राइम रिपोर्टर

सड़क दुर्घटना में पूर्व प्रधान का पैर कटा हुए गंभीर रूप से घायल l

Image
  सड़क दुर्घटना में पूर्व प्रधान का पैर कटा हुए गंभीर रूप से घायल l जौनपुर (मड़ियाहूं ) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उन्चनी कला पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आने से पूर्व प्रधान का पैर कटा हुए गंभीर रूप से घायल सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिय l                 मिली जानकारी के अनुसार घटना के बारे में बताई जाती है कि पूर्व प्रधान मईडीह चिनगी उम्र लगभग 60 वर्ष किसी कार्य हेतु जा रहे थे उन्चनीकला पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे तभी मड़ियाहूं की तरफ से जौनपुर जा रही गिट्टी लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे पूर्व प्रधान जो कि साइकिल से जा रहे थे सड़क पर गिर गए अगल-बगल के लोगों ने ट्रक को दौड़ाकर पकड़ पकड़ लिया लेकिन ड्राइवर भागने में सफल रहा सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पुल प्रधान को जिला अस्पताल भेज दिया प्रधान का पैर दुर्घटना में कट कर निकल गया प्रभारी निरीक्षक द्वारा ट्रक को कब्जे में लेकर उचित कार्यवाही की जा रही है l संवाददाता  रवि कुमार केशरी  क्राइम रिपोर्टर

तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन का हो रहा व्यवसायिक उपयोग।

Image
  तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन का हो रहा व्यवसायिक उपयोग। जौनपुर (मड़ियाहूं) स्थानीय तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है ।जो मानक के विरुद्ध है। निर्देश के मुताबिकअधिवक्ता भवन में वकालत व्यवसाय से हटकर कोई काम नहीं किया जा सकता ।लेकिन मड़ियाहूं तहसील स्थित अधिवक्ता भवन में व्यवसायिक टाइपराइटिंग, स्टांप बिक्री ,फोटोस्टेट ,ऑनलाइन जैसे अनेक काम किए जा रहे हैं ,जो विधि विरुद्ध है। सूत्रों की माने तो बिना कनेक्शन के ही बिजली का उपयोग किया जा रहा है। इस संबंध में नगर के एक व्यवसाई द्वारा आईजीआरएस पर शिकायत भी दर्ज कराई गई। जिसमें लाइनमैन द्वारा तहसील में कोई भी अवैध कनेक्शन संचालित होना नहीं दिखाया गया ।शिकायतकर्ता द्वारा पुनः आपत्ति दर्ज कराई गई ।जिस के संबंध में एसडीओ विद्युत एसके गुप्ता ने बताया कि जेई को जांच के लिए नियुक्त किया गया है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। तथा दोषी पाए जाने पर बिना कनेक्शन विद्युत उपयोग कर अवैध चल रहे दुकानों के ऊपर कार्यवाही भी की जाएगी।  संवाददाता  रवि कुमार केशरी  क्राइम रिपोर्टर