Posts

दिलशाद अंसारी का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन

Image
  दिलशाद अंसारी का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन  मडियाहूं। विकासखंड रामनगर की चोरारी गांव निवासी दिलशाद अंसारी का चयन लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित उच्च शिक्षा विभाग के तहत राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है ।उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय चोरारी, स्नातक की शिक्षा मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में हुआ। उच्च शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाणिज्य विभाग से उन्होंने पूरी किया। अंसारी के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होने की सूचना जैसे ही क्षेत्र के लोगों को हुई उनके घर पर शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। डॉ अखिलेश कुमार ,अमित रंजन ,अनुराग गुप्ता सहित अनेक लोगों ने शुभकामना व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया है।

सचिन हत्याकांड: एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Image
सचिन हत्याकांड: एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।  फाइल फोटो सचिन सिंह मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मड़ियाहूं पुलिस टीम मुंबई पहुंची।  मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सेल्हुआपार निवासी सचिन सिंह पुत्र प्रेम बहादुर सिंह की बीते 22 जुलाई की देर शाम को सब्जी लेने मोकलपुर बाजार आए हुए थे की घर वापस जाते समय छतौली गांव के नहर पुलिया के पास बदमाशों ने लाठी डंडा व लोहे की रॉड से बर्बरता पूर्वके पिटाई कर दिया था जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिस के संबंध में मडियाहू कोतवाली में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा चार लोगों के खिलाफ पंजीकृत हुआ तभी से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में दिन-रात लगी रही जिसमें आज सोमवार को बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक अभियुक्त योगेश यादव पुत्र राम लाल यादव निवासी ग्राम कुत्तुपुर थाना मडियाहू को प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे व उपनिरीक्षक कश्यप कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ उसके घर पर दबिश डाला वह घर के बाहर बैठा था और पुलिस टीम को देखकर भागने लगा पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया तथा विधिक कार्यव...

साप्ताहिक बंदी रही पूरी तरह असफल श्रम विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा सामान्य व्यापारियो तथा प्रतिष्ठित व्यापारियों को लेकर किया गया भेदभाव l

Image
  साप्ताहिक बंदी रही पूरी तरह असफल श्रम विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा सामान्य व्यापारियो  तथा प्रतिष्ठित व्यापारियों को लेकर किया गया भेदभाव l श्रम विभाग के इंस्पेक्टर ने एक खास दुकान पर बैठकर चाय पानी नाश्ता के साथ जमकर ठंडा का लुफ्त उठाया इस कार्यप्रणाली को लेकर व्यापारियों में भड़का आक्रोश जौनपुर (मड़ियाहूं) स्थानीय नगर में साप्ताहिक बंदी की घोषणा बृहस्पतिवार को की गई है इस दिन नगर की समस्त प्रतिष्ठाने  बंद रहने का प्रावधान है और श्रम विभाग की उदासीनता के चलते यह बंदी असफल रहती थी कोई भी श्रम विभाग का अधिकारी साप्ताहिक बंदी के दिन विगत वर्षों से मडियाहू नगर में दिखाई नहीं पड़ता था जिससे साप्ताहिक बंदी पूर्ण रूप से फ्लॉप चल रही थी इसकी शिकायत लोगों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से किया तो उन्होंने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए श्रम विभाग इंस्पेक्टर रीना को मडियाहू की साप्ताहिक बंदी को सफल बनाने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपा श्रम विभाग इंस्पेक्टर पिछले सप्ताह मडियाहू नगर में प्रवेश कर लोगों को बंदी की चेतावनी देते हुए आगाह किया कि आने वाले बृहस्पतिवार से नगर की कोई भी ...

भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ आर के पटेल के अस्थाई आवास पर बसपा कार्यकर्ताओं ने पैसे के लेन देन का आरोप लगाते हुए किया हड़कंप।

Image
  भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ आर के पटेल के  अस्थाई आवास पर बसपा कार्यकर्ताओं ने पैसे के लेन देन का आरोप लगाते हुए किया हड़कंप।  जौनपुर के मड़ियाहूं विधानसभा से बड़ी खबर आ रही है मड़ियाहूँ नगर स्थित वैष्णवी मैरिज हाल में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ आर के पटेल के अस्थाई आवास पर बसपा पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पैसे का लेन देन तथा अन्य आरोप लगाते हुए हमला बोलकर प्रत्याशी डॉक्टर आर के पटेल से धक्का-मुक्की किया जिसके कारण डॉक्टर आरके पटेल को मामूली चोटें आई हैं और उनकी मोबाइल टूट गया।  सूचना पर मड़ियाहूं एसडीएम अर्चना ओझा क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय, कोतवाल अशेषनाथ सिंह मौके पर पहुंच गए और बसपा कार्यकर्ताओं के बताए अनुसार जांच भी किया लेकिन आवास पर कुछ भी नहीं मिला।  पुलिस और बीएसपी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई पुलिस के आला अधिकारी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया वही कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया पुलिस ने अपने बचाव में हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया।  संवाददाता  रवि कुमार केशरी  क्राइम रिपोर्टर

तहसील परिसर में अवैध लगभग 40 दुकानों का काटा गया कनेक्शन l

Image
  तहसील परिसर में  अवैध लगभग 40 दुकानों का काटा गया कनेक्शन l जौनपुर (मड़ियाहूं) स्थानीय तहसील परिसर में अधिवक्ता भवन से लेकर तहसील परिसर तक लगभग 40 से अधिक दुकानों में गए अवैध कनेक्शन को विद्युत विभाग द्वारा काटते हुए 400000 रुपए का नोटिस जारी किया गया यह कार्यवाही विद्युत विभाग द्वारा किया गया l              अवैध कनेक्शन के मामले में विद्युत विभाग की ओर से नोटिस तहसीलदार कार्यालय के नाम से भेजा गया नोटिस मिलते ही कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी हुए हैरान तहसीलदार के नाजिर अवनीश कुमार ने बताया कि चाल 400000 से अधिक का नोटिस विद्युत विभाग की ओर से मिला है उन्होंने बताया कि परिसर में अवैध रूप से चल रहे ऑनलाइन स्टांप वेंडरों व दुकानदारों से जुर्माना धनराशि की वसूली की जाएगी संवाददाता  रवि कुमार केशरी  क्राइम रिपोर्टर

भाजपा काशी प्रांत के संगठन मंत्री द्वारा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान।

Image
  भाजपा काशी प्रांत के संगठन मंत्री द्वारा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान। जौनपुर (मड़ियाहूं) विधानसभा 370 में जनसंपर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री आशीष सिंह बघेल ने एडवोकेट गोपाल चंद केशरी के आवास पर पत्रकार वार्ता की जिसमें उन्होंने दावा किया कि 10 मार्च को भारतीय जनता पार्टी दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनाने जा रही है आइए सुनते हैं चित्र मंत्री ने क्या कहा काशी प्रांत के संगठन मंत्री भाजपा आशीष सिंह बघेल द्वारा दिनांक 23 फरवरी 2022 को विधानसभा 370 में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ आर के पटेल के पक्ष में किया जनसंपर्क । बता दे की आशीष सिंह बघेल काशी प्रांत के संगठन मंत्री भारतीय जनता पार्टी है जो इस समय पार्टी के कार्यों को लेकर और भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर आरके पटेल तथा अन्य प्रत्याशियों के पक्ष में गांव गांव जाकर जनता के बीच भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए 5 वर्षों के बीच विकास कार्यों को बताते हुए लोगों से यह अपील कर रहे हैं कि पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनावे ताकि गुंडाराज माफिया राज को समाप्त किया जा...

तहसील परिसर में चल रहे अवैध दुकानों के खिलाफ होगी कार्यवाही।

Image
  तहसील परिसर में चल रहे अवैध दुकानों के खिलाफ होगी कार्यवाही। जौनपुर (मड़ियाहूं) स्थानीय तहसील परिसर में चल रहे अवैध दुकानों का मामला प्रकाश में आया है। तहसील परिसर में अवैध रूप से चल रहे ऑनलाइन व स्टांप वेंडरों की दुकानों के मामले में तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी से पूछने पर तहसीलदार नाजिर अविनाश कुमार ने बताया कि आईजीआरएस पर पड़े शिकायती प्रार्थना पत्र के उपरांत किए गए जांच में पाया गया कि कुछ ऑनलाइन दुकाने तथा स्टॉप वेंडर द्वारा ऑनलाइन दुकानें चलाई जा रही है जो कि अवैध पाया गया है जल्द ही नोटिस जारी कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण में जब तहसीलदार से उनके सीयूजी नंबर पर फोन कल उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा। संवाददाता  रवि कुमार केशरी  क्राइम रिपोर्टर