गांजा , मोबाइल चोरी व लैपटॉप चोरी में अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।
गांजा , मोबाइल चोरी व लैपटॉप चोरी में अभियुक्त हुआ गिरफ्तार। जौनपुर (मड़ियाहूं) पुलिस द्वारा चलाए जा अपराधियो के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान के दौरान बीती रात दिनांक 10 जनवरी 2022 को लगभग 10:30 प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह मय पुलिस टीम के साथ ददरा महमदपुर के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे । की खुफिया सूत्रों की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से विभिन्न प्रकार के कंपनियों के 14 मोबाइल व दो एचपी कंपनी का लैपटॉप चोरी के बरामद हुए साथ ही साथ 700 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ। पुलिस ने कड़ाई से पूछ तांछ किया तो उसने अपना जुर्म कबूलते हुए अपना नाम ओमप्रकाश विश्कर्मा पुत्र स्वर्गीय सूर्यबली विश्कर्मा निवासी ग्राम ददरा थाना मडियाहूं बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। संवाददाता रवि कुमार केशरी क्राइम रिपोर्टर