विजय संकल्प रैली में पहुँची अपना दल(एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल।
विजय संकल्प रैली में पहुँची अपना दल(एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल।
जौनपुर (नेवढ़िया) थाना क्षेत्र के भाऊपुर पुलिस चौकी के बगल में अपना दल(एस) की विशाल रैली में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का लोगो बड़े जोश के साथ फूल मालाओं तथा सेव के बने विशाल माला को जेसीबी के माध्यम से स्वागत किया।इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ लीना तिवारी,रेखा वर्मा(दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री),राजकुमार पाल(विधायक प्रतापगढ़) विशिष्ट अतिथि के रूप मौजूद रहे।सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ लीना तिवारी ने कहा जो जनता का सहयोग मिला है।मैं उसे पूरी ईमानदारी के साथ जनता की सेवा किया।और जो मुझसे होगा मैं पूरे मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र की जनता के समस्याओं का समाधान निरंतर करती रहूँगी।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अनुप्रिया पटेल ने कहा जौनपुर की धरती को मैं प्रणाम करती हूं और यहाँ पर उपस्थित माताएं बहनों को प्रणाम करते हुए उनका आभार व्यक्त करती हूं।कि भयानक ठंड में ऊपर से हल्का बारिश होने के बाद भी आप लोग कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे।मैं बहुत प्रसन्नता महसूस कर रही हूं।और आप सभी भाइयों बहनों से निवेदन करती हूं कि अपना दल का साथ देकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में जन प्रतिनिधि विधानसभा व लोकसभा में पहुँचाये जितनी ज्यादा संख्या में अपने लोग विधानसभा, लोकसभा में रहेंगे।उतना ही मजबूती से अपने समाज के लिए हम लड़ाई लड़ पाएंगे।इसके पूर्व उन्होंने गौतम बुद्ध,बाबा साहेब अम्बेडगर,सरदार पटेल के चित्रों पर माल्यापर्ण कर दिप प्रज्वलित किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा ओम्रीकान ने प्रदेश में दस्तक दे दिया सभी लोगो से अपील करती हूँ।स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जो गाइडलाइंस जारी हुआ है उसका गम्भीरता से पालन करें।और बिना मास्क के बाहर अनावश्यक ना जाये।और साबुन से हाथ को धोते रहे।इस मौके पर अपना दल के नेता भावी विधायक प्रत्याशी रविन्द्र दुबे, राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली,प्रदेश सचिव सात्विक तिवारी,लालबहादुर पटेल जिला अध्यक्ष,नितेश पाठक(दारा)जिला महासचिव, ललई सरोज,अजय पटेल समेत सभी पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता
रवि कुमार केशरी
क्राइम रिपोर्टर
Comments
Post a Comment