फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या।

 फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या।


 जौनपुर ( मड़ियाहूं ) स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव में मड़ियाहूं- मिर्जापुर मार्ग स्थित किराए के कमरे में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया ।

घटना के बारे में बताया जाता है कि दिलावरपुर गांव निवासी संतोष विश्वकर्मा 22 मड़ियाहूं मिर्जापुर मार्ग पर गौरव कोल्ड स्टोरेज के सामने स्थित एक मकान में किराए का कमरा लेकर रहता था ।वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था ।बीती रात वह अपने कमरे में आया और खाना खाकर सो गया ।रविवार को सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो कमरे में अन्य किरायेदारों ने सूचना मकान मालिक को दिया। दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई उत्तर अंदर से नहीं मिला तो मकान मालिक द्वारा उसके स्वजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे उसके स्वजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर सभी हतप्रभ रह गए। अंदर संतोष विश्वकर्मा पंखे के हुक से नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची मड़ियाहूं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।


संवाददाता 

रवि कुमार केशरी 

क्राइम रिपोर्टर

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।