नगर वासियों द्वारा पुलिस को सुपुर्द किए गए चोर का गांजे में किया गया चालान।

 नगर वासियों द्वारा पुलिस को सुपुर्द किए गए चोर का गांजे में किया गया चालान।



जौनपुर। 


स्थानीय कोतवाली पुलिस वाह वाही लूटने में बखूबी जानती है, मडियाहू स्थानीय नगर के राम जानकी मंदिर से चोरी करने के मामले में पकड़े गए आरोपी युवक को गाजा में चालान कर दिया जाता है। नही है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फरमान का असर जनता का भरोसा जीतने के लिए उनसे शालीनता पूर्वक व्यवहार व शिकायतों के निस्तारण में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दे रहे हैं। लेकिन वही कुछ अधिकारी घटना कुछ और मुकदमा कुछ और दर्ज कर अधिकारियों को मंशा पर पानी फेरने का काम कर रहे हैं।



मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि गुरुवार की शाम स्थानीय नगर स्थित रामजानकी मंदिर परिसर से सिकरारा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी गोलू सिंह पुत्र संतोष सिंह मंदिर परिसर में चोरी करने का प्रयास कर रहा था। जहा वहा मौजूद लोगों ने पकड़ कर मड़ियाहूं पुलिस को सौंप दिया,जहां पुलिस युवक को बाइक पर बैठाकर कोतवाली ले जाती है, जिसका सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, 



वही दूसरे दिन शुक्रवार को मड़ियाहूं पुलिस ने मुखबिर खास कि सूचना पर सरायकालिदास जोगापुर नहर पुलिया के पास से 1 किलो 100 ग्राम गाजा के साथ युवक की गिरफ्तारी दिखाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर दिया जाता है। जिसका क्षेत्र में पुलिस के इस कारनामें से चर्चा का विषय बना हुआ है। जब इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर आर्या से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि राम जानकी मंदिर में चोरी कर रहे चोर को चालान कर जेल भेज दिया गया है। और जब इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में गिरफ्तारी टीम में शामिल वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक शिव भंजन प्रसाद  से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि गाजा में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को लगभग 7:10 पर गिरफ्तार किया गया था लेकिन जब यह पूछा गया कि इसी चोर को आपको नगर के लोगों ने राम जानकी मंदिर में चोरी करने को लेकर सुपुर्द किया था तो उन्होंने कहा कि उसे छोड़ दिया गया था क्यो ये नहीं बताया गया एक ही घटना में गिरफ्तारी करने वाली टीम व नेतृत्व कर रहे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अलग-अलग बयान आखिर क्यों दे रहे है ? अगर चोर का चालान कर दिया गया तो इतनी बड़ी मात्रा में गांजा आता कहां से हैं? यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। जब इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं चोब सिंह से बात हुई तब उन्होंने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो यह गलत है, जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।