5 अप्रैल को नहीं आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट
5 अप्रैल को नहीं आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट,
बोर्ड सचिव ने कहा 5 अप्रैल को नहीं आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्टभ्रामक खबरें प्रसारित करने वालों के खिलाफ दर्ज कराई जाएगी एफआईआर।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाओं में सम्मिलित 58 लाख से अधिक परीक्षार्थियों की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य समय से पहले पूरा करने के बाद यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2023 को लेकर नोटिस जारी किया।
हाई स्कूल और इंटर के लिए यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे उत्तर प्रदेश के 58 लाख छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 को एक अधिसूचना जारी की है। परिषद द्वारा शनिवार, 1 अप्रैल को जारी विज्ञप्ति के अनुसार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के परीक्षाफल 5 अप्रैल को घोषित किए जाने की विज्ञप्ति फर्जी है और इसका संज्ञान न लिया जाए। यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने कहा कि इस प्रकार की फर्जी सूचना वायरल करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षाफल 2023 को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फेक न्यूज को लेकर UPMSP द्वारा नोटिस जारी किया।
दूसरी तरफ, यूपी बोर्ड से सम्बद्ध राज्य में स्थित शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान कक्षा 10 और कक्षा 12 में पंजीकृत और परिषद द्वारा इस साल आयोजित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए पंजीकृत 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे थे। इन परीक्षार्थियों के लिए परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गईं। इसके बाद दोनों ही कक्षाओं के सभी विषयों की कुल 3.19 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च को शुरू हुआ और इसके लिए आखिरी तारीख यूपीएमएसपी द्वारा 1 अप्रैल निर्धारित थी। हालांकि, बोर्ड द्वारा एक दिन पहले ही यानी 31 मार्च 2023 तक ही मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया। इसके बाद अब यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा की तैयारियां UPSMP ने शुरू दी हैं।

Comments
Post a Comment