आजमगढ़ और जौनपुर का कुख्यात बदमाश पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ और जौनपुर का कुख्यात बदमाश पिस्तौल के साथ गिरफ्तार



दोनों जिले में कुल एक दर्जन से अधिक है मुक़दमे


जौनपुर

पड़ोसी जनपद आजमगढ़ और जौनपुर जर्रायम का कुख्यात बदमाश सोमवार को डोभी रेलवे क्रॉसिंग से चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ गया । तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है । उस पर लूट, चोरी, गैंगेस्टर समेत एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है । वह खेतासराय थाने का हिस्ट्रीशीटर भी बताया जाता है ।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश गौतम के देख रेख में अपराध के खिलाफ़ पुलिस अभियान चला रखी है । 
एसओ यजुवेन्द्र सिंह के अनुसार वह मह हमराह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे । मुखबिर से  मिली सूचना पर सोमवार को क़रीब 9 बजे प्रातः उक्त स्थान पर चेकिंग कर रहे थे । इस दौरान एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया । घेरा बंदी कर उसे पकड़ लिया । तलाशी में उसके पास से एक अवैध असलहा 315 बोर का मय कारतूस बरामद किया । उसकी पहचान थाना क्षेत्र के पोरईखुर्द नरवा निवासी के रूप में पहचान हुई । 
पुलिस ने बताया कि वह बहुत ही शातिर अपराधी है । उसे आजमगढ़ और जौनपुर में अलग अलग थानों की पुलिस को तलाश  थी । सम्बंधित धाराओं में बदमाश का चालान न्यायालय भेज दिया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष यजुर्वेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव, हेड कांस्टेबल संजय कुमार पांडेय, योगेश यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे ।


इनसेट-


पास्को एक्ट का आरोपित हत्थे चढ़ा

खेतासराय(जौनपुर) पास्को एक्ट का फ़रार आरोपी न्यायालय में हाजिर नही हो रहा था । सोमवार को बरंगी तिराहे पर मानीकला चौकी प्रभारी सकलदीप सिंह ने लखमापुर निवासी फ़रार आरोपित दिनेश बिंद पुत्र छोटू बिन्द को गिरफ्तार कर लिया । आवश्यक कार्यवाही के बाद पास्को एक्ट में चालान न्यायालय भेज दिया ।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।