मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी का औचक निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी का औचक निरीक्षण।
बरसठी जौनपुर |
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को स्थानीय सामुदायिक केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वहां की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल देख आवश्यक दिशा-निर्देश दिया साथ ही वर्षों से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन को जल्द दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने इमरजेंसी वार्ड, स्टोर रूम, डॉक्टर कक्ष, फार्मासिस्ट कक्ष, शौचालय, साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर अधीक्षक से जानकारी ली। जच्चा-बच्चा वार्ड, प्रसव कक्ष और उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को साफ-सफाई दुरुस्त रखने तथा स्टॉप को चिकित्सा यूनिफार्म व नेम प्लेट के साथ ड्यूटी करने निर्देश दिया। अस्पताल में लगी एक्स-रे मशीन के बारे में पूछताछ कर जल्द से जल्द दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। अस्पताल में मरीजों से दवा इत्यादि की जानकारी लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। अस्पताल में दाई की कमी को देखते हुए उन्होंने ने कहा कि, जल्द ही आउटसोर्सिंग के जरिए एमटी.एन.एच.एम से स्वीकृति लेकर भर्तियां की जाएगी। क्षेत्र में चल धड़ल्ले से चल रहे बिना मान्यता के अस्पतालों के सवाल पर उन्होंने कहा कि, जल्द ही निरीक्षण कराकर बंद करा दिया जाएगा। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय सिंह समेत पूरा स्टॉप मौजूद रहा।



Comments
Post a Comment