डॉ. विजय कुमार जायसवाल का दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

डॉ. विजय कुमार जायसवाल का दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन। 




जौनपुर ।

जौनपुर जिले के मडियाहू क्षेत्र के ईटाएं बाजार निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक कैलाश नाथ जायसवाल के पुत्र डॉ. विजय कुमार जायसवाल का दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप फाइव कालेजों मे से एक गार्गी कॉलेज के इतिहास विभाग में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन होने से परिजनों समेत शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। वर्तमान में भारतीय इतिहास संकलन समिति, काशी प्रांत में युवा इतिहासकार परिषद के महासचिव का दायित्व का निर्वहन कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रशिक्षित डॉ विजय कुमार जायसवाल सामाजिक कार्य व राजनीति के साथ-साथ अभिनय में भी रुचि रखते है। दीनदयाल- एक युगपुरुष नाम की एक फिल्म में बतौर अभिनेता काम भी किया है। 2017 व 2022 के विधानसभा चुनावो में प्रदेश मुख्यालय से कार्यक्रम विभाग के कार्यालय प्रभारी का दायित्व और केंद्रीय मंत्रियों के कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी बखूबी निभाया। इन्होने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उनके इस चयन पर मडियाहू पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेश पाठक, राजेश पांडेय, डा0 सुनील दूबे, डा0 श्यामदत्त दूबे, वीरेंद्र कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार जायसवाल, राय साहब यादव, हरिप्रसाद प्रजापति समेत अन्य शुभचिंतको ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।