एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को घूस लेते किया गिरफ्तार।

जौनपुर।



जिले के मडियाहू तहसील क्षेत्र के नेवढ़िया सर्किल के रसूलहा का लेखपाल को एंटी करेप्शन की वाराणसी के टीम ने घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। टीम गिरफ्तार लेखपाल को थाने ले जाकर आवश्यक कार्यवाही करने में जुटी हुई है। अभी एंटी करेप्शन टीम ने कोई जानकारी देने से इनकार किया है।

बताया जाता है कि एंटी करप्शन टीम शनिवार को थाना समाधान दिवस पर पहुंची थी और रसूलहा सर्किल के लेखपाल स्वदेश पांडेय को गिरफ्तार करने के फिराक में पड़ी हुई थी। शाम करीब 4:00 बजे लेखपाल अपने एक साथी लेखपाल के साथ एक सुनसान जगह पर काश्तकार को ले जाकर काश्तकार से घूस ले रहा था, तभी पहले से ही घात लगाए एंटी कलेक्शन टीम ने लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद लेखपाल एवं उनके साथी को थाने पर ले जाकर आवश्यक कार्यवाही करने में जुटी हुई है। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी ने कहा कि थोड़ी देर में घटना का खुलासा किया जाएगा। एंटी करप्शन टीम के साथ में नेवढ़िया थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे भी मौजूद रहे।



पूरी समाचार का अपडेट थोड़ी देर में होगा।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।