मड़ियाहूॅं तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी।

 मड़ियाहूॅं तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी।

 


जौनपुर।

जौनपुर जिले के मडियाहू तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने शनिवार को भी प्रदर्शन किया। तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की ।

   मड़ियाहूॅं तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में सुबह कचहरी खुलते ही अधिवक्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। एसडीएम कार्यालय,तहसीलदार कार्यालय के साथ-साथ तहसील परिसर का चक्रमण करते हुए भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसडीएम कार्यालय से लेकर तहसीलदार कार्यालय तक कोर्ट की फाइलों का निस्तारण नहीं हो रहा है बल्कि सुनवाई कर उसे आदेश में लेकर अधिवक्ताओं एवं वादकारियों का शोषण किया जा रहा है जिससे वकीलों के मान-सम्मान को धक्का लग रहा है ।वकीलों ने कहा कि दाखिल खारिज तक के मुकदमे में पैसा लिया जा रहा है। अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने कहा की अधिकारियों के कार्य शैली में सुधार होना चाहिए । इस मौके पर अधिवक्ता अश्वनी मिश्र ने साथी अधिवक्ताओं का हौशला हफजाई किया और कहा कि ऐसे अधिकारियों की वजह से वादकारियों को न्याय नहीं मिल पा रहा। श्री मिश्र के साथ ही सभी अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर का चक्रमण किया और हाय हाय के नारे लगाए। तहसील परिसर में सभा के दौरान समस्त अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।