महा शिवरात्री पर्व पर प्राचीन कांवरिया संघ के नेतृत्व में निकाली गई भव्य शिव बारात की शोभायात्रा

महा शिवरात्री पर्व पर प्राचीन कांवरिया संघ के नेतृत्व में निकाली गई भव्य शिव बारात की शोभायात्रा



जौनपुर।


जिले के मडियाहू तहसील में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुक्रवार को मडियाहूं नगर के प्राचीन कांवरिया संघ के तत्वावधान में भव्य शिव बारात की शोभायात्रा रामेश्वर महादेव मंदिर स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज रामलीला मैदान पक्के तालाब से निकाली गई। बारात में विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां शामिल रही। शोभायात्रा नगर में ऊंट घोड़े लाग झाकी गाजे बाजे व डीजे के साथ प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए डाक बंगले से देर शाम श्री रामलीला मैदान गोला बाजार नीलकंठ महादेव देव मंदिर पर पुजा अर्चना कर  समाप्त हुआ। जहां पूरे विधि विधान से शिव पार्वती विवाह कराया गया।  बारात में हाथी, घोड़े, खच्चर के साथ विभिन्न प्रकार की मनोहारी झांकियां प्रस्तुत की गई । 


शिव बारात देखने के लिए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।आयोजन को निर्भीक संपन्न करने के लिए  नायब तहसीलदार मडियाहू संदीप सिंह , कस्बा लेखपाल प्रमोद श्रीवास्तव सहित अन्य राजस्व कर्मचारी के साथ  क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्राकई थानों की फोर्स के साथ चक्रमण करते रहे 


 इस अवसर पर विधायक  डॉ आर के पटेल , अखिल प्रताप सिंह, अनिल गुप्ता, वरिष्ठ सिनियर अधिवक्त नगर पंचायत मडियाहू गोपाल चन्द्र केशरी, नागेश निगम, विनोद जायसवाल मछली शहर जिला अध्यक्ष रामविलास पाल ,प्राचीन कांवरिया संघ के अध्यक्ष विवेक जायसवाल, महामंत्री अरुण पटेल, कोषाध्यक्ष कवलजीत सिंह गब्बर ,दिलीप साहू , अनिल निगम, मनोज केशरी, कृष्ण कांत लल्ली,कमलेश निगम , मुन्ना चौरसिया, कल्लू जायसवाल, अरविन्द जायसवाल, रितेश श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, विनीत गुप्ता ओम प्रकाश सेठ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।




Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।