देर रात संविदा कर्मी कंप्यूटर आपरेटर नगर पंचायत कार्यालय में मौजूद

देर रात संविदा कर्मी कंप्यूटर आपरेटर नगर पंचायत कार्यालय में मौजूद 


जौनपुर ।

मडियाहूं विवादों से घिरा नगर पंचायत मडियाहूं एक बार फिर सुर्खियों में आ गया भ्रष्टाचार के मामले को लेकर आए दिन नए नए कारनामे सुनने को मिलते रहते है। नगर पंचायत में कल रात इनका एक नया कारनामा देखने को मिला देर रात्रि लगभग 09:26 बजे संविदा कर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा नगर पंचायत कार्यालय खोलकर सरकारी दस्तावेज से छेड़ छाड़ किया जा रहा था आखिर किसके आदेश पर कार्यालय देर रात खोला गया। देर रात नगर पंचायत कार्यलय में संविदा कर्मी के अलावा अन्य कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी कार्यलय में मौजूद नही था उसके बाद भी एक संविदा कर्मी देर रात आखिर कार्यलय में किस उद्देश्य से आएगा आपको बता दें कि देर रात्रि नगर पंचायत अध्यक्ष पति अपनी पर्सनल कार से संविदा कर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर को नगर पंचायत कार्यालय में भेजा जिसका प्रमाण नगर पंचायत में लगे सीसीटीवी कैमरे में बखूबी देखा भी जा सकता है।
देर रात आने का कारण पूछने पर  कार्यालय के संविदा कर्मी के द्वारा बताया गया कि वो किसी बर्थडे पार्टी में चला गया था जिससे सरकारी कार्य रुका हुआ था देर रात खाली होने पर कार्य पूरा करना बताया जा रहा है जो कई संदेहों को जन्म देता है बताया जा रहा है कि कही ऐसा तो नही कोई महत्वपूर्ण शासकीय रिकार्ड को गायब करने या छेड़छाड़ करने से उद्देश्य से यह कृत्य किया गया है जो कि बड़ा गम्भीर और जांच का विषय है देखा जाए तो यह कृत्य  आपराधिक श्रेणी में आता है कही ना कही शासकीय दस्तावेजो को छेड़छाड़ कर जांच को प्रभावित करने का मामला लगता है ऐसे में महत्वपूर्ण रिकार्ड अगर इधर उधर हो गए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। देखना है कि नगर पंचायत अधिकारी व उच्च अधिकारी इस मामले में क्या संज्ञान लेते है।
इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ से दूरभाष द्वारा संपर्क किया गया तो सवाल सुनने के बाद ही उन्होंने कोई जवाब न देना ही उचित समझा और फोन काट कर दुबारा फोन नही उठाया।


Comments

Popular posts from this blog

मडियाहू नगर पंचायत के अध्यक्ष पति पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप।

मडियाहू तहसील में तैनात लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार।

नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति कमाल अख्तर फारूकी व अध्यक्ष देवर वैश फारूकी पर लगे गंभीर आरोप।

कोतवाली के सामने वर्तमान सांसद व प्रत्याशी बीपी सरोज के खिलाफ नारेबाजी।

डॉक्टर की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की हुई मौत

श्री रामलीला समिति मडियाहू का अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ सकुशल संपन्न।

आचार संहिता लगते हैं जौनपुर के पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक उपनिरीक्षक तीन दर्जन से अधिक पुलिस आरक्षियों का तबादला हुआ

नगर पंचायत के अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए दिया इस्तीफा।

नाबालिक छात्रा से छेड़खानी कर रहे अधेड़ का वीडियो वायरल होने के पश्चात,पुलिस ने मामले को लिया संज्ञान

घूस का पैसा कम मिलने पर कर्मचारियों ने अपने ही साथ के कर्मचारी को पीट कर किया घायल।